आप नेता संजय सिंह हुए गिरफ्तार, BJP में जश्न का माहौल..बोली ये बड़ी बात

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि सरकार जानबूझकर विपक्षी नेताओं को अपना निशाना बना रही है|

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को शराब नीति घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है| आप का कहना है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी बदले की भावना से की गई है| लेकिन बीजेपी का कहना है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी की वजह शराब का घोटाला है| आप नेता की गिरफ्तारी के बाद से ही विपक्ष बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला कर रही है| विपक्ष का कहना है कि सरकारी एजेंसियों के जरिए विपक्ष को डरा रहे है|

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार (5 अक्टूबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है| पात्रा ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी शराब घोटाले को लेकर की गयी है| उन्होंने आम आदमी पार्टी की नीति को घोटाला करने वाली नीति बताया है| बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि आप घोटाले को लेकर जब पंजाब में कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई करती है, तो उसको सही ठहराया जाता है| मगर जब उनके नेताओं पर कार्रवाई होती है तो उसको गलत ठहरा दिया जाता है|

झूठ बोल रहे थे संजय सिंह-

संबित पात्रा ने कहा कि संजय सिंह कह रहे थे की शराब घोटाले की चार्जशीट में उनका नाम ही नहीं है| लेकिन वह झूठ बोल रहे थे| उनका कहना था कि उनके घर से कुछ नहीं मिला है| अगर सच में ऐसा होता, तो फिर ईडी उनको गिरफ्तार ही क्यों करती| बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि शराब घोटाले के सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा को संजय सिंह ने फोन भी किया था उन्होंने शराब घोटाले का आरोप आम आदमी पार्टी पर लगाया है|

मामले में फंसेगा कोई बड़ा आदमी:- बीजेपी का कहना..

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि संजय सिंह के यहां छापेमारी के बाद जो डॉक्यूमेंट्स बाहर आए हैं, वो आम आदमी पार्टी के बहुत ऊपर तक पहुंच रहे है ये किसी न किसी ऐसे व्यक्ति को फंसाएगी, जो आम आदमी पार्टी की चेन में सबसे आगे और बड़ा होगा| उन्होंने कहा कि पहली बार पूरे विश्व में ऐसा हुआ है कि शराब की बोतलें ज्यादा बिकी, लेकिन पैसा कम आया हो| यह लोग कहते थे कि कानून अपना काम करेगा और अब कानून पर ही सवाल उठाये जा रहे है|

संबित पात्रा ने साफ कर दिया है कि शराब घोटाले में जो लोग भी शामिल है| उन्हें बिलकुल छोड़ा नहीं जाएगा| बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि संजय सिंह के साथ भी वही किया जाएगा जो मनीष सिसोदिया के साथ हुआ है| बीजेपी ने कहा है कि ना खाएंगे ना खाने देंगे और जिसने खाया है उससे निकलवा भी लेंगे

ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेने वाले जेल में बंद-

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी शराब घोटाले पर अपनी बात रखी| रायपुर में एक कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल पर अब हंस रहे हैं और उनके चेहरे का तनाव भी देख रहे है| आपके उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री जेल में है| उन्होंने कहा कि जिस-जिस को अरविंद केजरीवाल ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते रहे वे 1 साल से जेल में बंद पड़े है |

 

Scroll to Top