रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब जमकर तारीफ की| रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को बुद्धिमान व्यक्ति कहा, साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके काफी अच्छे संबंध है| व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ रूस के संबंधों की भी सराहना की| साथ ही उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की कर रहा है|
रूस के राष्ट्रपति ने वित्तीय सुरक्षा को लेकर एक कार्यक्रम में भारत पर बातचीत करते हुए यह बयान दिया| उन्होंने कहा कि रूस और भारत दशकों पुरानी मित्रता और सहयोग की परंपराओं को साझा करते हैं| पुतिन ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हमारे काफी अच्छे राजनीतिक संबंध रहे हैं| रूस के राष्ट्रपति ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति है|
वित्तीय सुरक्षा पर बात करते हुए पुतिन ने आगे बताया कि इस एजेंडे पर काम करना भारत और रूस, दोनों के हित में शामिल है| इसलिए हम कोई गलती न करते हुए नतीजों को पाने के लिए आगे बढ़ेंगे|
हालही में की थी पीएम मोदी की तारीफ
व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए मेड इन इंडिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की| पुतिन ने कहा था कि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी मेक इन इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सही काम कर रहे हैं| पुतिन ने कहा था कि वे मेड इन इंडिया वाहनों के निर्माण और उपयोग पर ध्यान ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे है|