संजय सिंह और दिनेश अरोड़ा को आमने-सामने बैठाकर की पूछताछ सामने आ गयी गई सारी, ‘कहा मेने ही…!!

संजय सिंह को ईडी की पांच दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है| इस हिरासत में उनसे शराब घोटाले से जुड़े कई तरह के सवाल पूछे गए|

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति घोटाले में पांच दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है| उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया और फिर 5 अक्टूबर को अदालत में उनकी पेशी हुई| संजय सिंह 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में रहेंगे| यहां उनसे कई तरह के सवाल पूछे जाएंगे| एक बार हिरासत की अवधि ख़तम होगी, तो उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा|

सूत्रों के अनुसार, ईडी संजय सिंह और दिनेश अरोड़ा को भी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है| शुरुआत में ईडी सीडीआर और दूसरे आरोपियों के बयानों को संजय सिंह के सामने रखकर सवाल करेगी| ईडी की तरफ से सवालों की एक लिस्ट भी तैयार की जाएगी जिसे संजय सिंह से पूछा जाएगा| दिल्ली शराब घोटाले में दिनेश अरोड़ा अब सरकारी गवाह बन गया है| उसके बयान के आधार पर ही संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई है| आप ने इस गिरफ्तारी का जम कर विरोध किया है|

संजय सिंह को चुप कराने की कोशिश- आप

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही आप पार्टी के सदस्य सड़कों पर उतर आये है 5 अक्टूबर को आप ने दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया आप का कहना है कि संजय सिंह को गिरफ्तार कर उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही है पार्टी का ये भी कहना है कि अगर सच में सरकार के पास कोई सबूत है, तो उसे पेश करे| आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि ईडी और सीबीआई ने पिछले 15 महीनों में आप नेताओं से जुड़े अलग-अलग लोकेशन पर छापेमारी भी की है मगर उन्हें एक भी सबूत नहीं मिला है|

Scroll to Top