पीएम नरेंद्र मोदी के काफिले में एक और नई गाड़ी शामिल हुई है| किसी अभेद्य किले की तरह इस कार में कई सुरक्षा इंतजाम हैं जो दुश्मन की हर साजिश को नाकाम करने में सक्षम हैं| इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है|
Mercedes की लिमोजिन है पीएम की सवारी-
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन हाल में जब इंडिया आए थे, तो उनसे मुलाकात करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मर्सडीज की की लिमोजिन में हैदराबाद हाउस पहुंचे थे| उसके बाद से Mercedes Maybach S650 Guard पीएम मोदी के काफिले का हिस्सा है| ये कार कई सुरक्षा खूबियों से लैस है|
दुश्मन की हर साजिश होगी अब नाकाम-
Mercedes-Maybach S650 Pullman Guard में VR10 स्तर की सुरक्षा है| इसकी बॉडी को विशेष धातु से बख्तरबंद बनाया गया है जो इसे किसी अभेद्य किले की तरह बनाती है| ये कार 2 मीटर दूर से किए गए 15 किलोग्राम टीएनटी के विस्फोट को भी सहन कर सकती है| इतना ही इस कार पर पॉलीकार्बोनेट की कोटिंग है जो कार में बैठे लोगों को विस्फोट से बचाती है|
इतना ही नहीं अगर इस कार पर गैस अटैक भी किया जाता है तो इसमें एक विशेष एयर सप्लाई मैकेनिज्म है| वहीं इसकी बॉडी और खिड़कियां दोनों बुलेट प्रूफ और ब्लास्ट प्रूफ हैं, यहां तक कि इस पर AK47 से चली गोलियों का भी असर नहीं होता|
कम्युनिकेशन डिवाइस जैसे फीचर –
ये कार ना सिर्फ सुरक्षा के मामले में बल्कि लक्जरी के मामले में भी अनोखी है| इसकी पीछे वाली सीटों को अपने हिसाब से पोजिशन किया जा सकता है| वहीं इस कार के फ्यूल टैंक को अगर पंक्चर करने की कोशिश की जाती है तो वो अपने आप बंद हो जाता है| वहीं इसमें फ्लैट टायर हैं जो इसे तेज गति देता हैं और ये पंक्चर होने के बाद भी कार को भगा सकते हैं|