पीएम मोदी ने जातिवाद, क्षेत्रवाद के नाम पर देश को बांटने वाली ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने का किया एलान..बताया

पीएम ने यहां दशहरा कार्यक्रम में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह त्योहार केवल रावण के पुतले जलाने और राक्षस पर भगवान राम की जीत तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसे देश में हर बुराई पर देशभक्ति की जीत का प्रतीक भी होना चाहिए|

पीएम ने परोक्ष रूप से विपक्षी दलों पर तंज कसा, जिन पर उन्होंने राजनीतिक लाभ लेने के लिए जाति और क्षेत्र के नाम पर देश को विभाजित करने का प्रयास का बार-बार आरोप लगाया है| उन्होंने कहा, ‘‘हमें सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए.” पीएम ने कहा कि सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली हर बुराई को भी जला दिया जाना चाहिए| मोदी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का एक भव्य मंदिर बनाया जा रहा है| उन्होंने कहा कि यह हर किसी का सौभाग्य है कि वे सदियों के इंतजार के बाद इसके गवाह बन रहे है| पीएम ने कहा कि यह कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा और यह लोगों के धैर्य की जीत का प्रतीक है उन्होंने कहा, ‘‘भगवान श्री राम बस आने ही वाले हैं|” उन्होंने कहा कि अगली रामनवमी के दौरान मंदिर में प्रार्थना से पूरी दुनिया में खुशियां फैलेंगी|

पीएम ने भारत के सफल चंद्र मिशन, नए संसद भवन के उद्घाटन और महिला आरक्षण कानून बनाए जाने का हवाला देते हुए कहा कि यह कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के बीच हो रहा है उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ-साथ सबसे भरोसेमंद लोकतंत्र के रूप में उभर कर सामने आया है| उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद अब भारत का भाग्य उदय होने जा रहा है|

मोदी ने कहा कि विजयदशमी अन्याय पर न्याय की, अहंकार पर विनम्रता की और क्रोध पर धैर्य की जीत का उत्सव है, साथ ही यह प्रतिज्ञाओं को नवीनीकृत करने का भी दिन है|

इस दिन ‘‘शस्त्र पूजा” की परंपरा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में हथियारों का इस्तेमाल कब्जे के लिए नहीं बल्कि रक्षा के लिए किया जाता है| उन्होंने भारतीय दर्शन के शाश्वत और आधुनिक पहलुओं पर जोर दिया| उन्होंने कहा, ‘‘हम भगवान राम की मर्यादा जानते हैं और साथ ही यह भी जानते हैं कि अपनी सीमाओं की रक्षा कैसे करनी है|

Scroll to Top