इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को 16 दिन हो चुके हैं| लेकिन अब इसके जल्द खत्म होने की उम्मीद नहीं लग रही है| इस बीच कई देश इजरायल तो कई फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे है| ऐसे में फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे देश हमास के हमले को भी गलत नहीं ठहरा रहे|
आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने वाले भारत ने इस मुद्दे पर इजरायल का समर्थन किया है| 7 अक्टूबर को इजरायल पर अचानक हमास ने 5 हजार मिसाइल दाग दी थीं| जिससे कई नागरिकों की मौत हो गई| इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने इजरायल का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा था, “मैं पीएम नेतन्याहू का फोन करके मुझे स्थिति पर अपडेट देने के लिए धन्यवाद देता हूं| भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं| भारत आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा करता है.” इसके पहले भी रॉकेट से किए गए हमले में मारे गए लोगों के लिए पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की थी|
लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान इस मुद्दे पर इस्लामिक कार्ड खेलते हुए फिलिस्तीन के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं| लेकिन उसका ये कार्ड चला नहीं| ऐसे में भारत के सामने भी एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गयी है|
भारत को किस बात की चिंता?-
हमास द्वारा इजरायल पर किया गया हमला भारत के लिए रणनीतिक लिहाज से अच्छा समय नहीं है| 2014 में जब से पीएम मोदी सत्ता में आए हैं तभी से उन्होंने अरब देशों और इजरायल के साथ संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया है| इस बीच भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच रिश्ते काफी अच्छे हुए हैं| ऐसे में ये दोनों देश भारत को एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति के रूप में दिखाई देते है| इसके अलावा ये देश भारत के रणनीतिक भागीदार भी बन गए है|
भारत ने पहले ही संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए था और अक्टूबर 2021 में इजरायल, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के साथ I2U2 नामक एक नए आर्थिक गठबंधन में प्रवेश किया है| वहीं हालही में भारत द्वारा जी20 शिखर सम्मेलन में पेश किए गए भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे पर अमेरिका सहित सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में सहमति भी बनी| जिसे बाद में इजरायल तक विस्तारित किया जाएगा| इस दिल्ली समझौते में भाग लेने वाले देशों के बीच व्यापार को भी बढ़ावा काफी मिलेगा| हालांकि इजरायल और हमास के बीच चल रहे इस युद्ध से दिल्ली समझौता ठंडे बस्ते में जाता दिखाई आ रहा है|