भारत ऐसे बना देवदूत-
पाकिस्तान के चक्कर में कश्मीर से लेकर कई अन्य मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ आग उगलने वाला तुर्की जब बेहाल हुआ तो भारत ने तुरंत मदद की मांग कर दी। उधर, खुद बदहाली में जी रहे पाकिस्तान के पास तो अपने इस सबसे करीबी देश को देने के लिए कुछ था ही नहीं। पीएम मोदी ने इस विनाशकारी भूकंप के पीड़ितों के प्रति हमदर्दी जताई थी। इसके तुरंत बाद भारत ने तुर्की के लिए मदद भेज दी। उधर, पाकिस्तान अपने इस सबसे करीबी दोस्त को मिल रही भारत की मदद से मन ही मन परेशान हो रहा होगा। उसे ये चीजें जरूर काट रही होंगी|
दूसरी और तुर्की में भी भारतीय जवानों की मदद वाली तस्वीरें अब सामने आने लगी हैं। भारतीय सेना की एक ऑफिसर को एक महिला की चूमती हुई तस्वीर देख पाकिस्तान परेशान गया होगा। क्योंकि इस मदद पर भारत में तुर्की के राजदूत ने भारत को दोस्त कहकर शुक्रिया कहा। तु्र्की में आए भूकंप के बाद पाकिस्तान मदद के नाम पर कुछ कर पाए। उल्टे उसके पीएम को ही तुर्की ने अपने देश में आने से मना कर दिया है। शरीफ तुर्की से एकजटुता दिखाने के लिए अंकारा की यात्रा का ऐलान किया था। लेकिन तुर्की ने पीएम शरीफ की अगवानी से इनकार कर दिया था। अगर तुर्की के साथ भारत का संबंध सुधरेगा तो सबसे ज्यादा मुश्किल पाकिस्तान को होने वाली है|
कश्मीर पर भारत के खिलाफ आग उगलता है-
कश्मीर पर तुर्की पाकिस्तान के खिलाफ मिलकर साजिश रचता रहता है। संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर पर आए प्रस्तावों पर तुर्की पाकिस्तान का समर्थन करता रहता है। रुबेला वायरस का हवाला देकर भारत का गेहूं लौटाने वाला तुर्की अभी संकट की घड़ी में भारत से मदद ले रहा है। लेकिन इस तरह की आपदा तो किसी भी देश में आ सकती है। पर भारत ने एक ऐसे देश को मदद की पेशकश की और फिर भेजी भी जो हमेशा से उसके खिलाफ रहा है।
तु्र्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान कई मसलों पर भारत के विरोध में बोलते है| लेकिन आज जब उनका देश मुसीबत में आया है तो वो भारत की मदद की पेशकश से मना नहीं कर सके। असल में भारत वसुधैव कटुंबकम की भावना में विश्वास करता है और इसी के तहत उसने मदद भी भेजी है। इससे भारत दुनिया को यह संदेश देने में भी सफल रहा है कि वह मुसीबत की घड़ी में अपने और पराये में कोई फर्क नहीं करता है।
पाकिस्तान के सीने पर लोट रहे सांप-
भारत जिस तरह से तुर्की में जारी राहत और बचाव कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। वो पाकिस्तान को तो काफी परेशान कर रहा होगा| भारत के खिलाफ साजिश में जो देश उसके साथ मिलकर रहता था आज वो भारत के करीब जाता दिख रहा है। क्योकि पाकिस्तान खुद अभी कंगाली में जी रहा है तो उसके पास अपने इस करीबी दोस्त को देने के लिए कुछ है भी नहीं।