पीएम मोदी का मिजोरम का चुनावी दौरा हुआ रद्द, कही बड़ी बात बताया….

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आगामी 30 अक्टूबर का मिजोरम दौरा रद कर दिया गया है। उन्हें पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए ममित शहर पहुंचना था। अब उनके स्थान पर प्रचार के लिए जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे। मिजोरम भाजपा मीडिया संयोजक जानी लालथनपुइया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के 30 अक्टूबर को आने की संभावना भी है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आगामी 30 अक्टूबर का मिजोरम दौरा रद कर दिया है। उन्हें पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए ममित शहर पहुंचना था। अब उनके स्थान पर प्रचार के लिए जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएगे। मिजोरम में आगामी सात नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा|

तय नहीं हुई शाह के दौरे की तारीख-

मिजोरम भाजपा मीडिया संयोजक जानी लालथनपुइया ने बताया कि अभी गृह मंत्री के आने की तिथि तय हुई है| लेकिन वह ममित और राज्य के दक्षिण भाग का दौरा करेंगे। भाजपा की नजर राज्य के दक्षिणी भाग में रहने वाले भाषाई अल्पसंख्यकों चकमा, ब्रू, मारा और लाई समुदाय के लोगों पर है। लेकिन लालथनपुइया ने पीएम का दौरा रद होने के कारण की जानकारी नहीं दी है|

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के 30 अक्टूबर को आने की संभावना भी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी कर सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण समेत और वादे किए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में 39 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने इस बार 23 उम्मीदवारों को मैदान में खड़ा किया है|

Scroll to Top