भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, बीएचईएल ने ट्रेनी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार भेल की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी आप सब कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये 75 पदों पर भर्ती की जायेगी।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) है जो की भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के तहत संचालित किया होता हैI भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bhel.in पर सिविल, मैकेनिकल और एचआर अनुशासन में पर्यवेक्षक प्रशिक्षु की 75 रिक्तियों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है। बीएचईएल सुपरवाइजर ट्रेनी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 25 अक्टूबर 2023 से 15 नवंबर 2023 तक ही ओपन रहेगी।
बीएचईएल की महत्वपूर्ण विवरण:
बीएचईएल ने ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू हो रही है भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे पढ़ें –
आर्गेनाइजेशन | भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) |
रिक्ति का नाम | विभिन्न पद |
रिक्तियों की संख्या | 75 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 25 अक्टूबर 2023 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 15 नवंबर 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | bhel.com |
BHEL से जोड़ी आवेदन प्रक्रिया
भेल की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को करंट जॉब ओपनिंग पर क्लिक करना होगा।
ट्रेनी लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण कराएं।
एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।