बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती 2023 के फेज 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया है। बिहार टीचर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 5 नवंबर से ओपन कर दी है, और यह 14 नवंबर 2023 तक खुली रहेगी। इस भर्ती के माध्यम मिडिल स्कूल, सेकेंडरी स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल शिक्षकों के लिए कुल 69,692 वैकेंसी हैं। जो उम्मीदवार बिहार में शिक्षक बनना चाहता है वह आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार टीचर भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी
बिहार शिक्षक वैकेंसी 2023 के बारे में सभी महत्वपूर्ण बातो के बारे में पता होना चाहिए ताकि वे सभी जानकारियों से अपडेट रह सकें।
आयोजन | तारीख |
बिहार टीआरई 2023 अधिसूचना रिलीज की तारीख | 04 नवंबर 2023 |
आवेदन और शुल्क भुगतान करने की तिथि | 05 नवंबर 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 14 नवंबर 2023 |
ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि | 10 नवंबर 2023 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 25 नवंबर 2023 |
आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि | 14 नवंबर 2023 |
विलंब शुल्क के साथ आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 17 नवंबर 2023 |
बिहार शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 | सूचित किया जाना |
बिहार शिक्षक परीक्षा तिथि 2023 | सूचित किया जाना |
बिहार स्कूल टीचर वैकेंसी डिटेल
शिक्षा का स्तर (पद) | रिक्त पदों की संख्या |
कक्षा 6ठी से 8वीं तक | 31,982 |
कक्षा 9वीं से 10वीं | 18,877 |
कक्षा 9वीं से 10वीं (विशेष विद्यालय) | 270 |
कक्षा 11वीं से 12वीं | 18,577 |
Bihar Teacher Vacancy 2023: आवेदन शुल्क
सामान्य के लिए 750 रुपये, एससी और एससी के लिए 200 रुपये, महिला के लिए 200 रुपये, दिव्यांग के लिए 200 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए 750 रुपयेआवेदन शुल्क जमा करना होगा
Bihar Teacher Recruitment 2023 (Phase 2): आवेदन कैसे करें?
(बीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://www.bpsc.bih.nic.in/
फिर “बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023” विकल्प चुनें।
एक नया खाता बनाएं या अपने मौजूदा खाते में लॉग इन कर ले |
आवेदन फॉर्म को अच्छे से और पूरी जानकारी के साथ भरें।
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, जिसमें आपके शैक्षिक प्रमाणपत्रों की स्कैन की गई प्रतियां, आयु प्रमाण, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), और हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीर शामिल है।