नई दिल्ली: SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने नई भर्ती निकाली है| इस बार एसबीआई ने सेवानिवृत्त लोगों के लिए भर्तियां निकाली हैं| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिज़ॉल्वर के पद के लिए सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किया है| रिज़ॉल्वर के कुल 94 पद हैं| एसबीआई भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है| योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं| एसबीआई भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 नवंबर, 2023 तक भरे जाएंगे|
योग्यता की जरूरत नहीं
एसबीआई ने इस भर्ती के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों से आवेदन मांगे हैं, इसलिए किसी आधिकारिक
शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है| रिज़ॉल्वर पद के लिए कार्य अनुभव, सिस्टम और प्रक्रियाओं की गहरी समझ और संबंधित क्षेत्र में समग्र योग्यता वाले पूर्व अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी|
कैसे होगा चयन
एसबीआई रिज़ॉल्वर पद पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा| इंटरव्यू 100 अंकों का होगा| बैंक इंटरव्यू में योग्यता अंक तय करेगा| उम्मीदवारों को असाइनमेंट, कार्य अनुभव, आईडी प्रमाण, आयु प्रमाण और अन्य सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे| विफल रहने वाले उम्मीदवारों के आवेदन साक्षात्कार दौर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किए जाएंगे|
SBI भर्ती 2023 के लिए यहाँ देखे आवेदन |
1 एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट – sbi.co.in पर जाएं.
2 होमपेज पर करिययर सेक्शन पर जाएं.
3 इसके बाद “Apply for Resolvers position” लिंक पर क्लिक करें.
4 निर्देश पढ़ें और आवेदन पत्र भरें.
5 फॉर्म सबमिट करने के बाद एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा.
6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
7 भविष्य के संदर्भ के लिए शुल्क रसीद के साथ फॉर्म को डाउनलोड करें औ