मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा| चुनाव नजदीक आते ही सभी दल एक्टिव हो गए है| चुनावी प्रचार के लिए पीएम मोदी आज दमोह पहुंचे है| दमोह से राज्य की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना लगाया है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में गरीब और गरीब हुआ और अमीर और अमीर होता गया है| जबकि बीजेपी की मंशा खजाना लुटाने की बिलकुल नहीं है बल्कि देश को आगे ले जाने की है|
पीएम ने कहा कि कांग्रेस की रिमोट की आदत आज तक नहीं गई है| पहले पीएम रिमोट से चल रहे थे अब अध्यक्ष रिमोट से चल रहे है| पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों को कांग्रेस से सावधान रहने की आवश्यकता है| यह पार्टी हजारों करोड़ रुपए के घोटाले करती है| पीएम ने कहा कि आज दमोह और पूरा मध्य प्रदेश कह रहा है कि एक बार फिर डबल इंजन की सरकार है| आज जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का गौरव बढ़ गया है| पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र ने 80 कोरड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया है| उन्होंने दमोह की जनता से कहा कि यह योजना दिसंबर में पूरी हो रही है, इसको आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया गया है|
‘कांग्रेस राज में गरीब और गरीब हुआ, अमीर और अमीर होता गया-
पीएम मोदी ने कहा कि सालों से कांग्रेस देश से एक ही झूठ बार-बार बोलती है, गरीबी खत्म करने का नारा देती रही लेकिन कांग्रेस कभी गरीबी खत्म नहीं कर पाई है क्योंकि कांग्रेस के नेताओं की नीयत ठीक ही नहीं थी| कांग्रेस के राज्य में गरीब और गरीब होते है और अमीर और अमीर होते गए है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देश और राज्य का विकास जरूरी नहीं बल्कि उनके लिए सिर्फ अपना स्वार्थ ही आवश्यक है| 2014 तक जब 10 साल कांग्रेस को मौका दिया गया था तब उस समय के पीएम क्या करते थे| पीएम ने कहा कि आपको पता नहीं था उस समय पीएम रिमोट से चलते थे और आज कांग्रेस अध्यक्ष भी रिमोट से चलते है|