एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है| इच्छुक उम्मीदवार 1 नवंबर 2023 से ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है| नीचे भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी है| उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें| यहां पद, योग्यता आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है|
अप्लाई करने की लास्ट डेट और आयु सीमा
AAI द्वार जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की शुरुआत 1 नवंबर 2023 से हो चुकी है, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 नवंबर 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| आवेदन के उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है|
शैक्षिक योग्यता कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिए जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 496 पदों को भरा जाएगा| जिसमें 199 पद सामान्य हैं| वहीं, 140 पद ओबीसी के लिए, 49 पद EWS के लिए, 75 पद एससी के लिए और 33 पद एसटी के लिए आरक्षित है| आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार का मैथ्स और फिजिक्स से का साथ बीएससी की डिग्री या किसी भी शाखा में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए| विस्तृत डिटेल के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें|
कुल पद – 496
अनारक्षित – 199
ओबीसी – 140
EWS- 49 पद
एससी- 75
एसटी – 33
AAI के लिए कैसे करें अप्लाई
1 फॉर्म बहरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं|
2 इसके बाद होम पेज पर आपको करियर का ऑप्शन दिखाई देगा|
3 इस टैब पर क्लिक करें और अपना अप्लीकेशन फॉर्म भरें|
4 साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें|
5 इसके बाद आपको फीस का भुगतान करना होगा|
6 प्रोसेस पूरी करने के बाद फॉर्म को सब्मिट करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें|