DRDO  डीआरडीओ में वैज्ञानिकों के लिए निकली नौकरी, यहाँ से ले पूरी जानकारी 

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में वैज्ञानिक सी, वैज्ञानिक डी, वैज्ञानिक ई और वैज्ञानिक एफ पदों पर भर्ती होने जा रही है। डीआरडीओ की तरफ से इस भर्ती को लेकर एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अगर आप इच्छुक हैं और योग्यताओं को पूरा करते हैं तो यह भर्ती आपके लिए है।

DRDO में वैज्ञानिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 21 अक्तूबर 2023 से शुरू हो गयी है | जबकि पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2023 तक है। डीआरडीओ योग्य और अनुभवी पेशेवरों को इन पदों पर नियुक्त करना चाहता है। जिसके लिए अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। 

पदों का विवरण वह आयु 

वैकेंसी पद आयु
वैज्ञानिक ‘सी 27 रिक्तियां 40 वर्ष
वैज्ञानिक ‘डी’ 8 रिक्तियां 50 वर्ष
वैज्ञानिक ‘ई’ 14 रिक्तियां 50 वर्ष
वैज्ञानिक ‘एफ’ 2 रिक्तियां 50 वर्ष

DRDO Recruitment वेतन

वैज्ञानिक ‘एफ’ पदों के लिए लेवल 13 ए के मुताबिक 1,31,100 रुपये का वेतन मिलेगा।

वैज्ञानिक ‘ई’ पदों के लिए लेवल 10 के मुताबिक मूल वेतन 1,23,100 रुपये मिलेगा।

वैज्ञानिक ‘डी’ पदों के लिए  लेवल 7 के मुताबिक मूल वेतन 78,800 रुपये मिलेगा।

वैज्ञानिक ‘सी’ पदों के लिए  मूल वेतन लेवल 3 के मुताबिक 67,700 रुपये मिलेगा।

DRDO  के लिए करे आवेदन 

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर करियर पर क्लिक करें।

3. अब साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें और विज्ञापन संख्या 147 खोजें।

4. अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और रजिस्टर करें।

5.लॉगइन करें और फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

6. डाउनलोड करने के बाद भविष्ये के लिए एक प्रिंटआउट लें

 

Scroll to Top