राहुल गांधी का पलटवार, मिस्टर मोदी आप जो कहना है कहें.. हम इंडिया हैं पीएम मोदी ने भी दिया करारा जवाब…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के विपक्ष के I.N.D.I.A. गठबंधन पर हमले पर निशाना लगाया है। राहुल ने कहा कि आपको जो कहना है कहिए मिस्टर मोदी। हम इंडिया हैं। बातचीत के दौरान बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि था ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम में भी इंडिया था। उन्होंने विपक्ष पर निशाना लगाते हुए कहा कि इंडिया लगाने से लोग कोई इंडिया नहीं हो जाता है|

राहुल का पलटवार-

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘आपको जो कहना वो कहिए मिस्टर मोदी। हम इंडिया हैं। हम मणिपुर की मदद करेंगे और सभी महिलाओं और बच्चों के आंसू भी पोछेंगे। हम सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में आइडिया ऑफ इंडिया की स्थापना भी करेंगे।’

पीएम मोदी ने क्या कहा-

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने विपक्ष के I.N.D.I.A. गठबंधन पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि इंडिया नाम का भी अजीब संयोग है। ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन नेशनल कांग्रेस ने तो अंग्रेजों ने बनाया था। इंडियन मुजाहिद्दीन को आतंकियों ने बनाया था। PFI जैसे संगठनों में भी इंडिया लगा है। लेकिन इंडिया लगा देने से कोई इंडिया नहीं होता है। विपक्ष आज पूरी तरह से दिशाहीन हो गया है।

Scroll to Top