कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अमेरिका में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और सत्तारूढ़ भाजपा पर तंज कसा, जहां वह छह दिवसीय दौरे पर हैं। सैन फ्रांसिस्को में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि भारत में ऐसे लोग भी हैं जो सोचते हैं कि वे भगवान से भी कई ज्यादा जानते हैं और पीएम मोदी ही “ऐसा ही एक नमूना” हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीखा खंडन करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अपनी हालिया विदेश यात्राओं के दौरान पीएम
की प्रशंसा को पचा नहीं पा रहे है|
राहुल गाँधी ने आगे कहा ” उन्हें लगता है कि वे इतिहासकारों को इतिहास, वैज्ञानिकों को विज्ञान और सेना को युद्ध के बारे में भी समझा सकते हैं। लेकिन इसके मूल में सामान्यता है। वे सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।
इन सभी टिप्पणियों पर सत्तारूढ़ दल की ओर से एक तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता पर विदेश दौरों के दौरान भारत का अपमान करने का आरोप लगा दिया है| उन्होंने कहा’
“अपनी विदेश यात्राओं के दौरान, राहुल गांधी भारत का अपमान करते हैं, जो बिलकुल अस्वीकार्य है। वह पीएम मोदी का अपमान करते है, लेकिन वह उसके साथ भारत का अपमान करते हैं, भारत की प्रगति पर भी सवाल उठाते हैं। वह ऐसे समय में भारत को बदनाम करने की भी कोशिश कर रहे हैं जब दुनिया हमारे बढ़ते कद को स्वीकार कर रही है तो उन्हें यह बात हजम क्यों नहीं हो रही है|”
पीएम मोदी ने दुनिया के लगभग 24 प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों से मुलाकात की और हालही में उन्होंने अपनी विदेश यात्रा के दौरान 50 से भी अधिक बैठकें कीं है। कई विश्व नेताओं का कहना है कि मोदी विशव के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। जब ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि ‘पीएम मोदी बॉस हैं’, तो राहुल गांधी ऐसा कर सकते थे यह बात पच नहीं रही,”|