जहां-जहां कांग्रेस आई तबाई लाई, एमपी में गरजे मोदी,”को सौ वर्ष तक सत्ता के लिए तरसा दो”

मध्य प्रदेश की चुनावी सभाओं में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने छतरपुर में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने आपको बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया था उसे 100 वर्ष तक सत्ता के लिए ही तरसा दो, तब इन्हे समझ आएगी|

पीएम मोदी ने कहा कि केन-बेतवा नदियां क्या मोदी के आने से पहले नहीं बहती थी लोगों को इनकी लिंक परियोजना का इंतजार क्यों करना पड़ रहा है। अब 45 हजार करोड़ रुपये लगाकर इसका काम पूरा किया जा रहा है। कांग्रेस नेता विकास को ‘रिवर्स गियर’ में डालने के विशेषज्ञ हैं। सुशासन को कुशासन में बदलना इन्हें काफी अच्छी तरह आता है। मोदी ने दोहराया कि जहां-जहां कांग्रेस आई, वह केवल तबाही लाई।

एमपी में विकास का कोई रोडमैप ही नहीं-

सतना में बोले कि कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास का कोई रोडमैप ही नहीं है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में यहां के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता है। अगर गलती से भी कांग्रेस आई तो मुफ्त राशन और सभी योजनाएं बंद हो जाएंगी। नीमच में कहा कि कांग्रेस के पास विजन के नाम पर केवल विरोध और विभाजन का मुद्दा है।

आपका हर वोट तीन शक्तियों वाला है-

छतरपुर में मोदी ने दोहराया कि यह सब जानते हैं कि मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। इस बार मध्य प्रदेश का भविष्य मेरी माताएं और बहनें तय करने वाली हैं। आपका हर वोट तीन शक्तियों वाला होगा। एक वोट मध्य प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनाने जा रहा है। यही वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा। तीसरी शक्ति के रूप में यही भ्रष्टाचारी कांग्रेस को मध्य प्रदेश सरकार से सौ कोस दूर रहने वाला है|

 

Scroll to Top