पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस मुकाबले में नहीं है और वह चुनाव में शर्मनाक हार की ओर बढ़ती जा रही है| राज्य में अपनी चुनावी रैलियां संपन्न करते हुए, मोदी ने आदिवासियों से महज वोट बैंक जैसा बर्ताव करने को लेकर भी कांग्रेस की काफी आलोचना की है| भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य में अपना तूफानी चुनावी दौरा पूरा करते हुए, मोदी ने आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में एक रैली को संबोधित किया और आदिवासियों से संपर्क किया, जिनका समर्थन पार्टी के सत्ता में बरकरार रहने के लिए अधिक महत्वपूर्ण है|
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के आदिवासी बहुल इलाकों में पिछले चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया था| भाजपा के स्टार प्रचारक ने कहा की,“ कांग्रेस जहां भी जाती है वहां का माहौल खराब कर ही देती है| हम आदिवासी लोगों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें कांग्रेस के खिलाफ आगाह कर रहे है|
पीएम मोदी ने दावा किया कि आदिवासी समुदाय के सदस्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस से काफी ज्यादा नाराज हैं, लेकिन वे भाजपा से काफी ज्यादा खुश हैं, क्योंकि वह उनके विकास के लिए काम करती है| उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी बहुल जिलों में स्कूल खोल रही है और पार्टी ने इनमें से प्रत्येक क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का आवाहन किया है|
मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता केवल अपने बेटों के राजनीतिक हितों को सुरक्षित करने के बारे में चिंतित रहती है| वह पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का ज़िक्र कर रहे थे| उन्होंने टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में असंतोष के संदर्भ में की गई ‘कपड़े फाड़ने’ वाली टिप्पणी पर भी बात की थी|
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों को नहीं देख पाने की ‘मानसिक बीमारी’ से पीड़ित है| मध्य प्रदेश भाजपा के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इसमें केजी से पीजी स्तर तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है