ISI कोलकाता के नोटिफिकेशन के अनुसार, कोई भी उम्मीदवार 4 दिसंबर 2023 तक निर्धारित पदों के लिए फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं|
ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका आया है| भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoS and PI) ने बंपर वैकेंसी निकाली हैं| कोई भी उम्मीदवार ISI कोलकाता की ऑफिशियल वेबसाइट isical.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं| इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी मिलेगी|
ISI कोलकाता के नोटिफिकेशन के अनुसार, उप मुख्य कार्यकारी, वरिष्ठ नागरिक अधिकारी, इंजीनियर, आदि पदों के लिए आवेदन मांगे हैं| इच्छुक उम्मीदवार 4 दिसंबर 2023 तक निर्धारित पदों के लिए फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं|
किस पद के लिए कितनी वैकेंसी
1.उप मुख्य कार्यकारी (वित्त) ए-1 पद
2.प्रशासनिक अधिकारी- 1 पद
3.वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी- 1 पद
4.इंजिनियर (इलेक्ट्रिकल) ए-1 पद
5.इंजीनियर सहायक (सिविल)- 3 पद
6.इंजीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल)- 1 पद
आवेदन के लिए योग्यता
1.उप मुख्य कार्यकारी (वित्त) ए- इसके लिए उम्मीदवार के पास एसीए, एआईसीडब्ल्यूए, MBA.(एफ), एसओजीई के साथ किसी भी सबजेक्ट में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए|
2.इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रीकल) पद के लिए B.E या सिविल , इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए|
3.इंजीनियरिंग सहायक (सिविल के लिए कैंडिडेट्स 12वीं पास होने चाहिए| संबंधित सबजेक्ट में कम से कम 3 साल की अवधि का डिप्लोमा और एक साल का प्रैक्टिकल अनुभव हो|
कितनी मिलेगी सैलरी?
1.वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी की 67,700 से 2,08,700 रुपये तक|
2.प्रशासनिक अधिकारी की 56,100 से 1,77,500 रुपये तक|
3.इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) की 44,900 से 1,42,400 रुपये तक|
4.इंजीनियरिंग असिस्टेंट (सिविल) की 35,400 से 1,12,400 रुयये तक|
5.इंजीनियरिंग असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल) की 35,400 से 1,12,400 रुपये तक|