भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में खेल कोटा के तहत कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। ITBP ने इस भर्ती अभियान के लिए मेधावी खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती से जुड़ा विवरण आप नीचे प्राप्त कर सकते हैं।
आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल/जनरल ड्यूटी के वेंकैसी पदों पर भर्ती निकाली है। ITBP ने इस भर्ती अभियान के लिए मेधावी खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इस लिंक पर recruitment.itbpolice.nic.in आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हुई है और लास्ट डेट 28 नवंबर है।
कुल पद
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी के 248 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है।
आवेदन शुल्क व वेंकैसी विवरण
पुरुष अनारक्षित, OBS और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। SC, ST श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
पद का नाम | पुरुषों के लिए पदों की संख्या | महिलाओं के लिए पदों की संख्या |
एथलेटिक्स (विभिन्न स्पर्धाओं के लिए | 27 पद | 15 पद |
एक्वेटिक (विभिन्न आयोजनों के लिए) | 39 पद | _ |
अश्वारोही | 08 पद | _ |
खेल शूटिंग (विभिन्न आयोजनों के लिए) | 20 पद | 15 पद |
मुक्केबाजी (विभिन्न आयोजनों के लिए) | 13 पद | 08 पद |
फुटबॉल | 19 पद | _ |
जिम्नास्टिक | 12 पद | _ |
हॉकी | 07 पद | _ |
भारोत्तोलन (विभिन्न आयोजनों के लिए) | 14 पद | 07 पद |
वुशु (विभिन्न आयोजनों के लिए) | 02 पद | _ |
कबडडी | _ | 05 पद |
कुश्ती (विभिन्न स्पर्धाओं के लिए) | 06 पद | _ |
तीरंदाजी (विभिन्न आयोजनों के लिए) | 04 पद | 07 पद |
कयाकिंग | _ | 04 पद |
कैनोइंग | _ | 06 पद |
रोइंग | 02 पद | 08 पद |