जूनियर इंजीनियर सहित कई पदों पर निकली भर्तियां, ये है लास्ट डेट

ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक नोटिफिकेशन जारी किया और कई पदों पर भर्ती निकाली है| जिसके लिए उम्मीदवार जल्द अप्लाई कर लें| जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार OMC लिमिटेड की आधिकारिक साइट omcltd.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं|

वेंकैसी विवरण और पात्रता मापदंड:
इस अभियान के जरिए कुल 100 पद भरे जाएंगे| जिनमें जूनियर इंजीनियर के 50 पद, जूनियर नर्स के 11 पद, जूनियर फार्मासिस्ट के 9 पद और इलेक्ट्रीशियन- III (क्लास- III ग्रेड) के 30 पद शामिल हैं|
पात्रता मापदंड: जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद अधिसूचना के माध्यम शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं|

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क:
इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा| जिसके अवधि 02 घंटे की होगी| आवेदन शुल्क: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क भरना होगा |

लास्ट डेट: इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 8 दिसंबर 2023 है|

ऐसे करें आवेदन
1.आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाएं|
2.होम पेज पर रजिस्टर हियर लिंक पर क्लिक करें|
3.अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्रक्रिया पूरी करें|
4.सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें|
5.एप्लाकेशन फीस जमा करें और सबमिट करें|

 

Scroll to Top