आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय (ARSD कॉलेज DU) ने विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया है। कॉलेज ने रोजगार समाचार (11-17) नवंबर 2023 में विस्तृत अधिसूचना PDF जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ARSD DU भर्ती 2023 के लिए 30 नवंबर 2023 या उससे पहले arsdcollege.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ARSD DU भर्ती 2023 अभियान के माध्यम से कंप्यूटर विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, भौतिकी, संस्कृत और अन्य सहित विभिन्न संकायों में कुल 26 वेंकैसी भरी जानी हैं। इन पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 57700/- रुपये हर महीने सैलरी दी जाएगी।
वेंकैसी पदों की संख्या
आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के मुताबिक कुल 26 वेंकैसी की घोषणा की गई है। जो इस प्रकार हैं|
1.वाणिज्य-06
2.कंप्यूटर साइंस -04
3.अंग्रेजी-02
4.हिन्दी-03
5.गणित-08
6.शारीरिक शिक्षा-01
7.भौतिकी-01
8.संस्कृत-01
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष या PHD डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि पदों की शैक्षणिक योग्यता के विवरण के लिए अधिसूचना PDF देखें।
ARSD DU के लिए आवेदन कैसे करें?
1: आधिकारिक वेबसाइट https://www.arsdcollege.ac.in/ पर जाएं।
2: होमपेज पर जाकर ARSD DU असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर क्लिक करें।
3: आपको अधिसूचना में दिए गए आवेदन पत्र को भरने के लिए सभी नियमो का पालन करना होगा |
4: अब आपको लिंक पर आवश्यक विवरण प्रदान करना होगा।
5: कृपया भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।