दिल्ली में जल्द ही दस हजार से ज्यादा होमगार्ड पदों पर भर्ती होगी| इस नियुक्ति को हरी झंडी मिल गई है| एलजी वीके सक्सेना ने 10,285 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है| इस रिक्रूटमेंट को मार्च 2024 तक पूरा करने का आदेश दिया गया है| इसका भी ध्यान रखा जाएगा| पूर्व सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को 10 बोनस प्वॉइंट देने की बात भी कही गई है| उम्मीद है कि जल्द ही इस बात का नोटिस जारी किया जाएगा|
पहले जारी होगा नोटिस
दिल्ली पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए सबसे पहले नोटिस जारी किया जाएगा| इसके बारे में अपडेट पाने के लिए समय-समय पर डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ होम गार्ड्स की वेबसाइट चेक करते रहें| ऐसा करने के लिए डायरेक्ट्रेट ऑफ होमगार्ड्स, दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट ये है – homeguard.delhi.gov.in.
यहां से आपको पता चलेगा कि आवेदन कब से होंगे और कब तक साथ ही कौन से लिंक से किए जा सकते हैं| नोटिस में भर्ती संबंधी सारी जानकारी दी होगी|
आवेदन करें और परीक्षा दें
अगर आप योग्यता पूरी करते हैं तो आवेदन कर दें| जैसे इन भर्तियो के लिए बारहवीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं| डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ होमगार्ड्स डिपार्टमेंट, दिल्ली इस बारे में सूचना जारी करेगा| आवेदनों के बाद परीक्षा का आयोजन होगा|
कैसे होगा सेलेक्शन
आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के साथ ही कुछ फिजिकल स्टैंडर्ड भी होते हैं| दोनों को ही पूरा करने पर आवेदन कर सकते हैं| पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा| इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी|
क्या हुआ है बदलाव
पहले एज लिमिट 60 साल तक थी जिसे अब 45 साल कर दिया गया है| इसके साथ ही सेलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स को महीने के 25 हजार रुपये सैलरी मिलेगी| इस भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से खत्म करने के लिए 15 टीमें ली जाएंगी|