TIFR टाटा इंस्टिट्यूट में क्लर्क और असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) क्लर्क, प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक अधिकारी, प्रशासनिक सहायक, पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक और अन्य सहित विभिन्न पदों पर भर्ती कर रहा है। संस्थान ने रोजगार समाचार (11-17) नवंबर 2023 में इसके लिए विस्तृत भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 2 दिसंबर 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण डेट
उपरोक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 2 दिसंबर, 2023 है।

TIFR शैक्षिक योग्यता:
क्लर्क (ए)–

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कुल 50% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए।
टाइपिंग का ज्ञान|

कार्य सहायक (सहायक)-

एस.एस.सी. या समकक्ष (केंद्रीय/राज्य बोर्ड परीक्षा)।
न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव
प्रोजेक्ट साइंटिफिक ऑफिसर (सी)- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिग्री (कुल 60% अंकों के साथ बीई/बी.टेक)। आपको सलाह दी जाती है कि पदों की शैक्षणिक योग्यता के भरे में जाने के लिए अधिसूचना लिंक देखें।

TIFR Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया
1.इन पदों के लिए आप 02 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं और आवेदन डाक से भी कर सकते हैं
2.प्रशासनिक अधिकारी (डी), भर्ती सेल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल तक पहुंचना होगा
3.रिसर्च, 1, होमी भाभा रोड, नेवी नगर, कोलाबा, मुंबई 400005 02 दिसंबर तक, 2023.
4.जिन आवेदकों को डाक द्वारा आवेदन भेजने की आवश्यकता है, उन्हें लिफाफे पर आवेदित पद, विज्ञापन संख्या और पद की क्रम संख्या अवश्य लिखनी होगी।

Scroll to Top